बंशीधर नगर : होली पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न
अनुमंडल मुख्यालय में होली महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। होली पर्व के अवसर पर अगले सुबह से ही छोटे-छोटे बच्चे एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखे। युवा वर्ग द्वारा भी जगह जगह पर डीजे साउंड लगा कर होली के गानों पर थिरकते नजर आए। होली पर्व के अवसर पर लोगों द्वारा एक दूसरे अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दिया। होली पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पैनी नजर रखा गया था। होली पर्व के पूर्व संध्या पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार तथा थाना प्रभारी पंकज तिवारी द्वारा पुलिस बल के जवानों के साथ शांति व्यवस्था को लेकर गोसाई बाग मैदान से मुख्य शहर तक फ्लैग मार्च निकाला गया था। होली पर्व के अवसर पर व्यवसाई संघ के सदस्यों ने होली गीतों के धुन पर शहर का भ्रमण कर लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई। वही चचेरिया ग्राम स्थित लड़की स्कूल के चौक पर युवाओं द्वारा डीजे के रिकॉर्डिंग गीतों पर कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर प्रतिभाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली पर्व के अवसर पर युवा तथा वृद्धों की टीम ने टोली बनाकर ढोलक मांडर बजाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। पर्व के अवसर पर लोगों ने इष्ट मित्रों के घर जाकर अबीर रंग लगाकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
होली के अवसर पर रंग खेलते बच्चे।