पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंशीधरनगर : पंचायत सेवक का निधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंशीधर नगर |प्रखंड अंतर्गत कुंबाखुर्द पंचायत के पंचायत सेवक कामेश्वर राम का बुधवार को निधन हो गया। उनका दाह संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव हारादाग में किया गया। उधर निधन की खबर मिलने पर प्रखंड कर्मियों ने दुःख प्रकट किया है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में बीडीओ अमित कुमार, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, नाजिर विकास श्रीवास्तव, कैलेंद्र प्रजापति, बीपीओ रविशंकर सिंह, रोजगार सेवक रोहित शुक्ला, किशोर कुमार, जगदीश राम, उमेश कुमार, सभी मनरेगाकर्मी व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...