पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Bardiha Two Cousins Fiercely Beaten Over Cattle Tying Dispute

बरडीहा : मवेशी बांधने के विवाद में दो चचेरे भाइयों में जमकर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरडीहा | थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में शनिवार की देर शाम मवेशी बांधे जाने से उत्पन्न विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिससे राम नरेश मेहता के पुत्र शिव मेहता को उसके चचेरे भाई बलराज मेहता के पुत्र मुना मेहता ने छोटा लोहे का सबल से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं इस मारपीट में शिव की प|ी सिता देवी को भी चोट लगी है। इधर इस संबंध में बताया जा रहा है कि शिव मेहता अपने घर के दरवाजे के सामने गाय बैल अर्थात मवेशी बांध रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मुन्ना मेहता को शिव मेहता को मवेशी ने मार दिया था। इससे आक्रोशित होकर मुना मेहता ने पशुधन मालिक शिव मेहता व सिता को छोटे लोहे का सवल से मारकर घायल कर दिया। बरडीहा थाना पुलिस ने घायल शिव मेहता व सिता को लेकर मझीआंव रेफरल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए लाया गया। इधर थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट मामला को लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ प्रशांत कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...