बड़गड़ : कनहर सहित कई नदियों में आई बाढ़
बड़गड़ | प्रखण्ड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, बारिश के पानी से खेत भर गये हैं। वहीं स्थानीय कनहर, कुलवंती , बिरहा नदी में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी लोगों को बरसात का एहसास करा रहा है। बेमौसम हो रही बारिश ने खेती किसानी में लगे कृषकों की कमर तोड़ कर रख दी है। फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में लगेसरसों,अरहर, राई, मटर, टमाटर, प्याज, लहसुन, गेहूं आदि को नुकसान पहुंचा है। लोग इसे प्राकृतिक आपदा बता रहे हैं । किसानों ने फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए सरकार से मुआवजा भुगतान कराने की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके।