- Hindi News
- National
- Garhwa News Bhadra Considered Inauspicious Will Not Be An Obstacle In Holika Dahan This Time
अशुभ मानी जाने वाली भद्रा इस बार होलिका दहन में नहीं बनेगी बाधा
बेमौसम बरसात से लोग परेशान हैं। होली में एक दिन ही शेष बचे हैं। 10 मार्च को होली का पर्व है पिछले 4 दिनों से लगातार मौसम की बेरुखी ने बाजार को बेजान कर रखा है। हालांकि शहर समेत ग्रामीण इलाके में जगह-जगह होली की दुकानें सज चुकी है। बाजार में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आ रही है। दुकानों में खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ में कमी आई है। होली रंगों का त्योहार है तो दुकाने भी रंग बिरंगी दिख रही है। जगह-जगह रंग बिरंगी पिचकारियों से दुकान सजी हुई हैं। आकर्षक पिचकारी बच्चों को लुभा रही है।
दुकानदार नए अंदाज में अपनी-अपनी दुकानों को सजाए हुए हैं। होली के इस त्यौहार में होली की स्पेशल सामग्रियों के साथ दुकान में बैठे व्यापारियों का मानना है कि अभी जितने ग्राहकों की उन्हें उम्मीद है, उतने तो नहीं आ रहे हैं लेकिन मौसम साफ रहा तो ग्राहक की खरीदारी में बढ़ोतरी होगी। जबकि शहर के रंका मोड़, सहिजना चौक, मझिआंव मोड़, गढ़देवी चौक, टंडवा मोड़, चिड़िया मोड़ सहित प्रमुख स्थानों पर रंग बिरंगी पिचकारिया की दुकानें सज गई है। व्यापारियों द्वारा रंग - गुलाल, मुखोटे, स्प्रे, पेंट सहित तरह-तरह के प्लास्टिक आइटम बेचे जा रहे हैं। अलग-अलग कीमतों की सामग्री बाजार में उपलब्ध है।
विधि-व्यवस्था के लिए जवान तैनात : एसपी
जिले के पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि होली का त्योहार शांति व भाईचारगी के साथ मनाएं। होली को लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैयार रहेंगे। इसके लिए हर संभव आवश्यक कदम उठाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलर ऑफ फेस्टिवल होली का उमंग चारों तरफ नजर आने लगा है एक और जहां मार्केट में रंग अबीर पिचकारी बिक रहे हैं। वही होली मिलन फाल्गुन महोत्सव जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूल संस्थानों आदि के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली की छुट्टी से पहले स्टूडेंट ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर त्योहारों की खुशी मनाई।
जगह-जगह हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन
अशुभ भद्रा 9 मार्च काे दाेपहर 1:15 तक ही
इस बार अशुभ मानी गई भद्रा होलिका दहन में बाधक नहीं बनेगा बल्कि दहन के वक्त कई शुभ मुहूर्त रहेंगे प्रसिद्ध मां गढ़ देवी मंदिर के पुजारी राजन पांडे ने कहा कि 9 मार्च को अशुभ माना गया भद्रा योग दोपहर 1:15 बजे तक ही रहेगा। यानी होलिका दहन के वक्त भद्रा नहीं रहेगी। बल्कि प्रदोष काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:35 से रात 11:05 तक रहेगा। सोमवार व पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से इस दौरान ध्वज योग रहेगा।