विशुनपुरा में भक्ति जागरण का आयोजन
विशुनपुरा | श्री विष्णु मंदिर का 13 वां वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के अंतिम दिन बाल विकास विद्यालय बिशुनपुरा के बच्चों के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तगण उपस्थित थे। बच्चों ने एक से एक भक्ति संगीत का विमोचन किया। जैसे कृष्ण लीला, शंकर तांडव ,कृष्ण सुदामा का प्रेम, गणेश पूजा, श्री दुर्गा शक्ति इत्यादि। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भोलानाथ साहू, मंदिर के पुजारी त्रिदीप कुमार मिश्र, अध्यक्ष नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुरेश भंडारी, नवल किशोर गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, शिव कुमार ठाकुर, गौरी शंकर प्रसाद गुप्ता, लल्लन गुप्ता, प्रभु चंद्रवंशी, संतोष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मखन पासवान तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।