भवनाथपुर : विवाद में लगाई आग घायल
भवनाथपुर | केतार क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी आनंद बैठा की 30 वर्षीय प|ी सुनीता देवी ने रविवार अहले सुबह अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह जल गई है। परिजनों ने बताया की कल पति -प|ी में किसी बात पर नोकझोंक हुई थी जिससे नाराज होकर सुनीता ने अपने घर के अंदर घुस कर दरवाजे को शनिवार की रात को बन्द कर लिया। परिजनों के लाख मनाने पर भी उसने दरवाजे को नहीं खोला। बाद में आनंद बैठा ने फोन पर उसके पिता को सारी बातों की जानकारी दी गई। साथ ही जब ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो उसने अपने शरीर में आग लगा ली। जब आग की लपट तेज हुई तो वह दरवाजा खोलकर खुद बाहर निकली। किसी तरह आग बुझा कर परिजन 108 नंबर एम्बुलेंस को फोन किया तथा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले गए। महिला का शरीर लगभग नब्बे प्रतिशत जल चुकी है तथा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।