भवनाथपुर: दुर्गा मंदिर में घूमता रहा सियार
भवनाथपुर | टाउनशीप दुर्गा मंदिर प्रांगण में अहले सुबह एक जंगली सियार मधोसी के हालत में घंटाे घूमता रहा। जिससे लाेगों के बीच सियार के डर से भयभीत रहे। देखने के लिए दिन में लाेगों का हुजूम जमा हो गया। लाख आवाज देने या पथर चलाने के बावजूद सियार मन्दिर प्रांगण में इधर उधर घूमता रहा। इस बीच मन्दिर प्रांगण में पहुंचे कमिटी के सदस्य संजीव सिंह ने साहस दिखाते हुए सियार के गले मे रस्सी बांधकर पालतू जानवर के तरह उसे मन्दिर प्रांगण से बाहर कर दिया। सियार भी उनके पीछे पीछे चलते नजर आया। उनकी इस बहादुरी से लोग अचंभित नजर आए।