भवनाथपुर : वज्रपात से महिला घायल
भवनाथपुर | थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से एक महिला घायल हो गई। जबकि एक व्यक्ति का सरकारी आवास क्षतिग्रस्त हो गया। पहली घटना मकरी बरवाबंध में हुई। इसमें राजेन्द्र राम की प|ी प्रतिमा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रतिमा सुबह अपने घर के रसाेई में चूल्हा जला रही थी। इसी बीच बगल में वज्रपात होने से झुलस गई। जिन्हें परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव में कृष्णा उरांव के बीती रात्रि सरकारी आवास पर वज्रपात होने से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।