विहंगम योग में मनी धर्मचंद्र देव की जयंती
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीपीएम पब्लिक स्कूल ढबरिया के प्रांगण में रविवार को मासिक सत्संग कार्यक्रम सह स्वर्वेद भाष्यकर्ता सदगुरु धर्मचंद्र देव जी महाराज जी की101वीं जन्म जयंती मनाया गया । जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा , सह संयोजक उदय प्रताप , सुरेन्द्र विश्वकर्मा , संदीप कुमार , अरविंद कुमार, देवेंद्र प्रजापति गुरु भाई उपस्थित थे। मंत्री जी ने सदगुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आध्यात्मिक महापुरुषों के बदौलत, सदगुरु के ज्ञान और विज्ञान के बदौलत भारत विश्व का गुरु था।