पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Brick Kiln Operators Lose Rs 50 Lakh Due To Rain Water Logging On Nh 75

बारिश से ईंट भट्ठा संचालकों काे 50 लाख रुपए का नुकसान, एनएच 75 पर जलजमाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिना मौसम के पिछले 72 घंटों से हो रहे लगातार बारिश व तेज हवा के कारण बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार को पहले सुबह से ही लगातार हो रहे भारी वर्षा और बादल की गड़गड़ाहट से अनुमंडल मुख्यालय के सड़कों पर सन्नाटा छा गया। 72 घंटे से हो रहे बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान ईंट भट्ठा संचालकों काे हुआ। बारिश के कारण अनुमंडल मुख्यालय के आसपास चल रहे आधा दर्जन ईट भट्ठों में तैयार लगभग 50 लाख कच्चा ईंट पानी से खराब हो गए। जिससे सभी ईट भट्ठा के संचालकों को लगभग 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान बताया जाता है। इधर वर्षा के कारण एनएच 75 सहित अन्य सड़क मार्गों पर पानी का जमाव होने के कारण तालाब का रूप धारण हो गया जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। एनएच 75 पर दूरसंचार विभाग के समीप पानी का जमाव होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई । तेज आंधी के कारण अनुमंडल क्षेत्र के बंबा ग्राम स्थित बंबा डैम के समीप 33 हजार बोल्ट का तार टूट कर लटक गया। हालांकि जमीन पर नहीं गिरने से लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...