पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यवसायी संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

व्यवसायी संघ की ओर से गोयम रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम, एसडीपीओ अजीत कुमार, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम ने बंशीधर नगरवासियों को होली की शुभकामना देते हुये कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की। एसडीपीओ अजीत कुमार ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। गढ़वा से आये कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले गायक शैलेश दूबे ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। फिर उसके बाद होली गीत अखिया लाले लाल ए गौरा हमरो के चाही गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब झूमाया। फाग के धुन पर व्यवसायी खूब थिरके। इसी बीच एसडीपीओ अजीत कुमार ने भी गायक शैलेश दूबे के साथ होली गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।वहीं गायक अभिमन्यु सिंह क्रांति के द्वारा उड़े रंगवा गुलाल, होली खेले रघुवीरा गीत प्रस्तुत करने पर एसडीपीओ अजीत कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी समेत श्रोता झूम उठे। गायिका दीपमाला ने जहवा नंदलाल ए उधो गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली एवं भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में व्यवसायी संघ के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिससे पूरा माहौल रंगीन हो गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद,अधिवक्ता राजेश पांडेय, निर्मल पासवान, अशोक सेठ, प्रताप जायसवाल, व्यवसायी रामप्रसाद, रविप्रकाश, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, राजीव जायसवाल, हृदयानंद कमलापुरी, गोपाल जायसवाल, मुकेश जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, ओमप्रकाश चौबे, विक्रम मिश्रा, छोटू कुमार, रंजन कुमार, दीपक, अजय सेठ, राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन करते अतिथि।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...