पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Celebrate Your Child39s Birth Anniversary As Per Indian Tradition Sanskar Bharti

भारतीय परंपरा के अनुसार मनाएं अपने बच्चे का जन्मोत्सव : संस्कार भारती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संस्कार भारती ने लोगों से भारतीय परंपरा के अनुसार बच्चे का जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया है। इसको लेकर गुरुवार को संस्था से जुड़े दिव्य प्रकाश शुक्ला के पुत्र विराज राज का जन्मोत्सव सुंदरकांड पाठ व पूजा-अर्चना के साथ मनाकर लोगों को इसका संदेश दिया गया। बच्चे के जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम स्वास्तिक का निशान बनाकर उस पर अखंड दीप स्थापित किया गया। इसके बाद संस्कार भारती की टोली द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें राजेश कुमार मिश्र व अमरेंद्र मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भारतीय परंपरा से जन्मोत्सव संपन्न कराया गया। इस दौरान श्री रामायण व श्री हनुमान जी की विधिवत आरती उतारी गई तथा उपस्थित जनों के बीच अक्षत वितरित कया गा। इस अवसर पर संस्कार भारती के झारखंड प्रांत साहित्य संयोजक डा. नथुनी पांडेय आजाद ने कहा कि सभी लोग आज से यह संकल्प लें कि बच्चे का जन्मोत्सव भारतीय परंपरा के अनुसार मनाएंगे। प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि जन्मोत्सव व मोमबत्ती बुझाकर खुशी मनाने की परंपरा को त्यागने की जरूरत है। मौके पर श्याम नारायण पांडेय, अरविद कुमार तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, पीके मिश्र, मनोज कुमार सिन्हा, विवेकानंद पाठक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...