भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा निवासी राधे बियार का 9 वर्षीय पुत्र राजा वियार मंगलवार की सुबह छत से गिर कर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राजा वियार अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर कर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत राजा बियार की सेहत में सुधार हो रहा है।