पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Clothing Burnt To Ashes In Readymade Shop Shopkeeper Said 9 Lakh Damage

रेडीमेड दुकान में आग से कपड़े जलकर राख, दुकानदार बोले - 9 लाख की क्षति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम स्थित जंगीपुर मोड़ के समीप रेडीमेड दुकान अंचल ड्रेसेस में बीती रात आग लगने से दुकान में रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद बंशीधर नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हालांकि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं होने तथा दुकान के बाहर शराब की बोतल तथा सिगरेट की टुकड़े देखे जाने पर उपस्थित ग्रामीणों में अगलगी की घटना को किसी के द्वारा लगाने की चर्चा चल रहा था। दुकान मालिक थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम निवासी प्रत्यूष शुक्ला ने अगलगी की घटना से दुकान का फर्नीचर ,कपड़ा तथा नगद दस हजार रुपए सहित नौ लाख रुपए का नुकसान बताया है। घटना के बाद दुकान मालिक ने बंशीधर नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में अगलगी की घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कराया है। दुकान मालिक ने दिए आवेदन के माध्यम से बताया कि रात्रि 12:40 पर मकान मालिक विनोद मेहता के द्वारा मोबाइल पर सुचना दिया गया कि दुकान में आग लग गया है। सूचना मिलते ही घर के अन्य लोगों के साथ दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान के ऊपर के जंगले से धुआं निकल रहा है। दुकान का शटर उठाने के बाद आग पूरी दुकान को चपेट में ले रखा था। आसपास के लोगों के साथ दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझने तक दुकान मे रखे सारे कपड़े जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि 10 हजार रूपए के साथ-साथ जमीन का कबाला, बैंक का पासबुक तथा अन्य कागजात भी जलकर राख हो गए।

अगलगी के बाद दुकान की स्थिति।
खबरें और भी हैं...