पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Communication Of Newness In Creation As Soon As New Year Begins

नववर्ष के शुरू होते ही सृष्टि में नवीनता का संचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की एक बैठक की गई। गढ़वा क्लासेस में आयोजित इस बैठक में कहा गया कि नव वर्ष अर्थात विक्रम संवत 2077 के प्रारंभ के दिन गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न मंदिरों, छठ घाटों एवं पवित्र सार्वजनिक स्थानों पर उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के उपरांत उनकी आरती उतारकर भारतीय नववर्ष का स्वागत एक साथ किया जाएगा। इसके लिए प्रातः 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख ज्वाला तिवारी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ जब होता है तो सृष्टि में नवीनता का संचार हो जाता है। सभी के अंदर नूतन एवं असीम ऊर्जा का संचरण होने लगता है। इसलिए हमें इस शुभ दिन को उत्सव पूर्वक मनाने का प्रय| करना चाहिए।

प्रथम उत्सव धूमधाम से मनाए : नथुनी पांडेय

संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के साहित्य संयोजक डॉक्टर नथुनी पांडेय आजाद ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय सभ्यता व संस्कृति को पोषित करने का निरंतर प्रयास करने वाली संस्था है। इसके द्वारा चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तदनुसार 25 मार्च 2020 को संस्कार भारती के निर्धारित छह उत्सवों में से प्रथम वर्ष प्रतिपदा उत्सव को धूमधाम से मनाने की आवश्यकता है। संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के निर्धारित उत्सवों में से प्रथम वर्ष प्रतिपदा उत्सव के दिन सभी भारतवासियों से निवेदन होगा कि वे प्रातः काल स्नान ध्यान आदि से निवृत्त होकर देवस्थल या किसी भी पवित्र सार्वजनिक स्थल पर उपस्थित होकर रंगोली निर्माण करते हुए उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य निवेदित करें और उनकी आरती उतारकर नूतन वर्ष का अभिनंदन करें। इस अवसर पर संस्कार भारती के गढ़वा जिला प्रमुख शंभू कुमार तिवारी, संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक द्वय डॉ. कुलदेव चौधरी व डॉ पतंजलि कुमार केशरी, संस्कार भारती रंका इकाई के अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, मंत्री पवन कुमार पांडेय, संगठन मंत्री कार्तिक पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित लोग
खबरें और भी हैं...