पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Crop Wasted Due To Unseasonal Rains People Got Upset Due To Drainage Water Coming On The Road

बेमौसम बारिश से फसल हाे रही बर्बाद, नाली का पानी सड़क पर आने से लोग हुए परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को दिन भर होती रही रुक-रुक कर बारिश, बचते रहे लोग

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों मंे शुक्रवार को दिन भर रुक- रुककर बारिश हुई। जिससे लोगाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे से बारिश होना शुरू हुई, जो दिन भर रुक-रुक कर होती रही। ऐसे में लोगांे को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बेमौसम बारिश से लोग हलकान हो उठे। जो जहां था वहीं वर्षा से बचने के प्रयास में लगा था। लोग वर्षा से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

इधर बेमौसम बारिश के कारण जाम नालियों में वर्षा का पानी भरने की वजह से नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। नाली का गंदा पानी इधर-उधर बहते देखा गया। लोग इससे परेशान दिखे। ऐसे में इन स्थानों से लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। वाहन चालकों के इन स्थानों से गुजरने पर पास से गंदा पानी का छीटा पड़ने से बचने के लिए लोग बचते बचाते वहां से गुजरते देखे गए।

बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, सड़क पर बहते गंदे पानी से हलकान हुए लोग

मदरसा रोड मोड़ के पास सड़क पर बह रहा नाली का पानी

शहर के मदरसा रोड मोड़ के पास शुक्रवार काे बेमौसम बारिश होने के बाद सड़क पर नाली का पानी बहने लगा। जिससे काफी परेशानी हुई। स्थानीय सरफराज अहमद ने कहा कि यहां नाली जाम होने के कारण थोड़ी भी बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़काें पर बहने लगता है। जिससे लोगांे को परेशानी होती है।

5 दिन में हुई 81 मिमी बारिश : गढ़वा में मार्च महीने में अब तक 81 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छह मार्च को 30 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि सात मार्च को 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 11 मार्च को दो एमएम, 12 मार्च को पांच एमएम तथा 13 मार्च शुक्रवार को 15 मिमी बारिश हुई है।

फसल हुई बर्बाद, किसानाें की परेशानी बढ़ी : बेमौसम बारिश होने के कारण किसान काफी चिंतित हैं। इस सबंध मंे किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसलाें पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बारिश से गेहूं, सरसो, चना, मसूर, अरहर आदि की फसल को काफी नुकसान हुअा है। गढ़वा प्रखंड के जाटा गांव के किसान विकास मेहता, नंदलाल मेहता, उपेंद्र साह, रंजीत मेहता, देवेंद्र राम आदि ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो किसानों को इस वर्ष काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं के खेत मेंं बेमौसम बारिश होने के कारण पानी जम जा रहा है। चना का पौधा सड़कर गिरने लगा है। अरहर की फल मंे कीड़ा लगना शुरू हो गया है। इधर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 14 मार्च के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है।


बारिश के कारण शहर के मदरसा मोड़ के पास सड़क पर बहता गंदा पानी।
खबरें और भी हैं...