पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएस ने जाना बीमार बच्चों का हाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवनाथपुर| मध्य विद्यालय केतार में पिछले दिन बच्चों की तबियत खराब हाे जाने के बाद शुक्रवार काे उनका हाल चाल जानने गढ़वा सीएस डॉ एन के रजक पहुंचे हुए थे। जांच के दौरान गढ़वा सीएस डॉ. एनके रजक के अलावा प्रभारी डॉ दिनेश सिंह, डॉ. जेपी ठाकुर मौजूद थे। जिन बच्चाें की तबियत खराब थी उससे पूछताछ की। सभी बच्चों ने बताया कि अब उनकी तबियत ठीक है। इस दौरान डॉ. रजक ने बताया कि मौसमी बीमारी के कारण बच्चों की तबियत खराब हुई थी। अभी मौसम में परिवर्तन हो रहा है, इसमें तबियत खराब होने की पूरी संभावना रहती है। लोगों को भोजन, पानी, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक मेडिकल टीम भी नियुक्त की गई है जिसमें डॉ. निशंक निश्रम, एएनएम पबिता कुमारी, एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार पाठक का नाम शामिल है। ये लोग एक सप्ताह तक विद्यालय में प्रतिदिन एक घंटे विजिट कर सभी बच्चों की जांच करेंगे। साथ ही विद्यालय में नि:शुल्क दवा भी दी गई है।
खबरें और भी हैं...