पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुखिया व अन्य।

बंशीधर नगर | कुशदण्ड पंचायत मुखिया रविरंजन कुमार के द्वारा रविवार को शाम लोहरहा तालाब पर होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुखिया रविरंजन कुमार पूर्व मुखिया पृथ्वीनाथ तिवारी धनंजय तिवारी संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुखिया रविरंजन कुमार ने कहा कि होली आपसी मेलजोल का त्यौहार है, इसे हर जाति एवं धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह में कई स्थानीय कलाकारों के द्वारा होली गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को सराबोर कर दिया गया।होली मिलन समारोह उपमुखिया नसीम अंसारी, वरुण कुमार तिवारी, सईद अंसारी, शिव कुमार चंद्रवंशी, गिरवीर राम, देवनाथ राम, नरेश राम, श्रीराम पासवान, असफाक अंसारी, बीचु राम, रामनाथ राम, बिगन उरांव, अनिल उरांव, सहित बड़ी लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...