पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Decision To Celebrate Jalsa Chairman Rais Ansari Becomes Secretary Parvez

जलसा मनाने का निर्णय, अध्यक्ष रईस अंसारी , सचिव परवेज बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्लाह ए उम्मत सोसाइटी बरडीहा के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक शनिवार को बरडीहा मस्जिद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया मुस्ताक अहमद शेख ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 17 अप्रैल को बरडीहा ग्राम बड़े धूमधाम के साथ जलसा मनाने का निर्णय लिया गया। हुजूर नसीरे ए मिल्लत के सरपरस्त में जलसे का आयोजन किया जाएगा। जलसे में जाहिद रजा (गोपीगंज), हजरत सैयद अहमद रजा (पटना) हजरत आसिफ इकबाल (गिरीडीह), शायरी इस्लाम नईम अख्तर नईम ई (बरेली शरीफ),जमजम वैशालवी (बिहार)हजरत फैजान रजा (पलामू) जलसे में तशरीफ ला रहे हैं। जलसे को सफल बनाने को लेकर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रईस अंसारी, सचिव परवेज आलम, कोषाध्यक्ष रिजवान अहमद को सर्व समिति से बनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जलसे को सफल बनाने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है। साथ ही जलसे को सफल बनाने को लेकर जोरों से प्रचार प्रसार किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर हमें सभी लोगो चलने की जरूरत है। बैठक में मौलाना नेमतुल्लाह अंसारी, हाफिज मुनव्वर अंसारी, डॉक्टर ताहिर हुसैन, राजू हुसैन, कलाम अंसारी, हैसियत अंसारी, हाफिज अब्दुल हकीम अंसारी, साजिद रजा, हाफिज सैफुल्लाह अंसारी, इमरान अंसारीज़ तौहीद आलम, डॉक्टर सुलेमान अंसारी, उसमान अंसारी, गुलाम हुसैन रेयासत हुसैन ,मौलाना आबिद हुसैन, अमीर हसन अंसारी, मकबूल अहमद,असलम आजाद,अलीहसन अंसारी, नेयामत हुसैन,साबिद अंसारी, मोनतजीर अंसारी सहित कई इस्लाह ए उम्मत सोसाइटी सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...