पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा | शहर के चिनियां रोड में गुरुवार को श्रीराम पूजा समिति शिव मंदिर की बैठक मुन्ना तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कमेटी का अध्यक्ष अभिषेक पांडेय उर्फ बाबू, कोषाध्यक्ष अंकित दुबे, सचिव अनुज सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, प्रेम दुबे, बाबूलाल दुबे, पिंटू गुप्ता संरक्षक-मुन्ना तिवारी, राजन दुबे, मिथलेश दुबे, बउआ मिश्रा, पूरण तिवारी, निरंजन गुप्ता, विमलेश शुक्ला तथा पूजा व मीडिया प्रभारी अनिमेष चौबे, निशांत चौबे, लक्ष्मीकांत पांडेय को बनाया गया है। जबकि रवि गुप्ता, विवेकानंद आदि को सदस्य बनाया गया है।
खबरें और भी हैं...