- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Decision To Celebrate Ram Navami In Bajrang Dal Meeting
बजरंग दल की बैठक में रामनवमी मनाने का निर्णय
प्रखंड के भोजपुर पंचायत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक सूदेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक शरद कुमार ने संगठन के मजबूत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल द्वारा राम रथ को चलाए जाने वाला है, जिसे पंचायत के कोने कोने तक ले जाने को कहा। उन्होंने कहा कि अप्रैल में खरौंधी प्रखंड के अरंगि पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में सभी लोग उपस्थित होने को कहा। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा महोत्सव को हर्षो उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। तत्पश्चात भोजपुर पंचायत में नया कमेटी का गठन किया गया जिसमें चंदू कुमार पासवान को संयोजक, जितेंद्र कुमार को सह संयोजक, सुदेश्वर विश्वकर्मा को संरक्षक, आशीष कुमार को गौरक्षा प्रमुख,राजू कुमार,जुगेश उरांव,अजय कुमार,धर्मपाल कुमार,दिनेश गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।