- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Demand For Pension Payment By Applying To Deputy Commissioner
उपायुक्त को आवेदन देकर पेंशन भुगतान की मांग
नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी भरदूल राम ने उपायुक्त गढ़वा को आवेदन देकर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास सहित विभिन्न मांग किया है। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र के योग्य लोगों को पेंशन के लिए कैंप लगाकर लाभुकों का चयन करने, नगर पंचायत क्षेत्र में टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने वाले संवेदक को भुगतान करने, नगर पंचायत क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है इसके विकास के लिए प्रति वर्ष एक अरब रुपये देने की मांग शामिल है। होली जैसे त्यौहार पर भी विभिन्न तरह के पेंशन धारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है, जिसके कारण उनका होली फीका है। पेंशन धारियों में पेंशन नहीं मिलने के कारण मायूसी देखा जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न तरह के पेंशन की स्वीकृति के लिए आवेदन पड़ा हुआ है। आवेदनों की जांच करा कर पेंशन के लिए स्वीकृति प्रदान किया जाए।