धुरकी : होलिका दहन से पूर्व शांति मार्च निकाला
धुरकी| धुरकी पुलिस ने होली का त्यौहार व होलिका दहन से पूर्व शांति मार्च निकाला। इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना परिसर से पैदल भ्रमण करते हुए मुख्य पथ से बस स्टैंड, प्रखंड सह अंचल कार्यालय की तरफ होते हुए कर्पूरी चौक से निकल कर पुनः मुख्य पथ मे भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की पर्व के दौरान शांतिपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारा एकता बरकरार रखें। उन्होंने कहा की पर्व खुशी और आपसी मेल मोहब्बत को बढ़ावा देने के लिए होता है, इसमें सबको आपसी समरसता को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की पर्व के दौरान पुलिस असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर कृष्णा रजवार, रौशन कुमार, विवेक कुमार, एएसाइ आलोक कुमार, मनोज कुमार सिंह शामिल थे।