पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच मास्क बांटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा | रविवार को गढ़वा शहर स्थित रंका मोड़ पर दोपहर 12बजे हेल्प आदर्श के द्वारा मास्क बांटा गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रुप के संयोजक शाहनवाज खान ने कहा कि हमारे देश भारत में भी कोरोना वायरस के असर दिख रहे हैं। इसके बचाव के लिए हमें खुद ही अपना ध्यान रखना होगा। हमें घर से बाहर निकलते समय सेफ्टी मार्क्स आवश्यक पहनना चाहिए। सेफ्टी मार्क्स हमें शहर में बढ़ती पॉल्यूशन से भी बचाए रखता है। इस मौके पर उपस्थित रोबिन कश्यप ने कहा कि हमें कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें खुद से साफ सफाई रखनी चाहिए । खुद से स्वच्छ रहने पर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इस कार्यक्रम में हर्ष सीटू ने कहा कि हेल्प आदर्श के द्वारा गरीबों के बीच खाने-पीने की सामग्री बांटी जा रही है और जिन्हें भी रक्त की आवश्यकता होती है उसे रक्त दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित शिवम सिंह, उत्तम कश्यप ,शुभम कश्यप, दिवाकर कुमार, निखिल केसरी, विपुल सिंह, पियूष सोनी, सोनी सोनी ,मोनू कश्यप, शुभम कश्यप ,राहुल कश्यप ,आनंद कश्यप ,अंकित कश्यप, सत्यम कश्यप ,अनमोल कश्यप, रवि अग्रवाल ,शुभम कांस्यकार, मोहित मोदनवाल, और कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...