- Hindi News
- National
- Bhawnathpur News Due To Negligence Of The Chief People Are Worried For Water
मुखिया की लापरवाही से लाेग पानी के लिए हैं परेशान
प्रखंड के अरसली उत्तरी टोला के अमीरगंज में पंचायत के मुखिया के लापरवाही से एक दर्जन घरों के लोगों को विगत छह माह से पीने व दैनिक कार्य के लिए पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर मुखिया व वार्ड से कई बार शिकायत किये परंतु छह माह बीत जाने के बावजूद आज तक लोग पानी के लिए तरस रहे है। बताते चलें कि अरसली उत्तरी के अमीरगंज टोला में मुखिया प्रेमशीला देवी के द्वारा 14वे वित्त मद से सोलर जलमीनार छह माह पूर्व लगाया गया था, जिसमें अभी तक सोलर प्लेट नहीं लगा है। पुराने हैंड पम्प में सोलर जलमीनार के कनेक्शन होने के बाद से हैंडपंप भी खराब हो गया। जिससे वहां के आधा दर्जन घरों के लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीण मुखलाल पासवान, राजू पासवान, राजेन्द्र पासवान, कौशल्या देवी, सुनैना देवी अादि ने बताया कि हम लोगों के लिए एकमात्र यही हैंडपंप का सहारा था। अब स्थिति यह है कि जलमीनार का कार्य भी पूरा नहीं हुआ और हैंड पम्प भी खराब हाे गया। जिससे काफी परेशानी हो रही है। इस बाबत पंचायत की मुखिया प्रेमशीला देवी से पूछे जाने पर बताया कि लोगों की शिकायत मिली है। जलमीनार के संवेदक को बुलाया गया है परंतु मौसम खराब होने के कारण अभी तक सोलर प्लेट नहीं लग पाया है। दो-तीन दिन में समस्या का निदान हो जाएगा ।