- Hindi News
- National
- Garhwa News Due To The Hard Work Of Youth Nehru Yuva Kendra Has Been Identified Dr Ansari
युवाओं की मेहनत के बदौलत नेहरु युवा केंद्र की बनी पहचान : डॉ. अंसारी
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा चल रही तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ असजद अंसारी, केंद्र के जिला युवा समन्वयक मोहसिन हाशमी, प्रशिक्षक श्रीकांत निराला व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी हाशिया प्रवीण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ असजद अंसारी ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप युवाओं के द्वारा ही आज यह संगठन पूरे जिले में एक पहचान के रूप में उभरा है। आप निरंतर इसी प्रकार से नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त के द्वारा महिलाओं से देश के विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नेहरू युवा केंद्र के पुरुष एवं सेवक अमरेंद्र कुमार को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में 3 दिनों तक निरंतर योगदान देने हेतु केंद्र के स्वयंसेवक अभिषेक चौबे, राहुल पाल व सत्येंद्र यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपर्युक्त के साथ केंद्र के कार्यालय सहायक रमेश कुमार, स्वयंसेवक नेहा तिग्गा, दुर्गा कुमारी, रेणु कुमारी, रेखा भारती, प्रभाकर तिवारी, इम्तियाज अंसारी, चंदन पाल, चंदन रवि आदि मौजूद थे।