- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Electrical Wire Hangs Down From Insulator Burst From 33 Thousand Electric Poles
33 हजार बिजली के खंभे से इंसुलेटर फटने से बिजली तार नीचे लटका
प्रखंड के बरडीहा ग्राम में बम्बा डैम के निकट तैतीस हजार बिजली के खंभे से इंसुलेटर फट गया। जिससे बिजली तार नीचे लटक गया। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोगों ने डैम के तरफ घूमने गए तो देखें कि तैतीस हजार बिजली तार लटका हुए। 33 हजार बिजली का तार गिरना बड़ी दुर्घटना होने से टला है। ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के कनीय अभियंता शिवम पांडे को जानकारी ही दिया गया। शिवम पांडे ने तत्काल रुप से बिजली कटवाए साथ ही उन्होंने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि मिस्त्री को भेजकर जल्द ही बिजली का कार्य पूर्ण रूप से किया जाएगा। इधर बरडीहा ग्राम में ही मैनुद्दीन अंसारी के घर से सलीम अंसारी के कुआं तक बिजली का 440 वोल्ट तार टूट कर गिरा हुआ है।