- Hindi News
- National
- Garhwa News Endowment Of 14 Liquor Shops Through Seven Groups Product Superintendent
सात समूहों के माध्यम से हाेगी 14 शराब दुकानों की बंदोबस्ती : उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद विभाग द्वारा जिले के 14 शराब दुकानों की बंदोबस्ती सात समूहों के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए तिथि व समय का निर्धारण कर लिया गया है। दुकानों की बंदोबस्ती ई लॉटरी के माध्यम से कराई जाएगी। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च से 18 मार्च तक संध्या पांच बजे तक दुकान लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद शराब दुकानों की बंदोबस्ती होगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए कुल 54 अनुज्ञप्तिधारियों में से 40 अनुज्ञप्तिधारियों ने प्रत्येक वर्ष किए जाने वाले लाईसेंस नवीनीकरण के लिए सहमति प्रदान की है। मगर 14 अनुज्ञप्तिधारियों ने सहमति नहीं दी। जिसके कारण 14 देसी, विदेशी व कंपोजिट शराब दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिन शराब दुकानों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। उनमें मुख्य पथ गढ़वा एक, टंडवा, मेराल, बरडहीहा, धुरकी, विलासपुर, पचफेड़ी, कांडी, मझिआंव, खरौंधी की देसी, विदेशी व कंपोजिट शराब की दुकानें शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब दुकानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जात रहा है तथा ई लॉटरी के माध्मय से दुकानों का आवंटन आवेदकों के बीच होगा। इच्छुक लोग निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।