पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत पंचायत सेवक जगरनाथ प्रजापति को दी गई विदाई। इस दौरान बीडीओ ने कहा की सेवानिवृत्त पंचायत सेवक जगरनाथ प्रजापति ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा अनुशासन मे रहकर अपने दायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने यह भी कहा की पंचायत सेवक ने कभी भी अपने अपने दायित्व और कर्तव्यों से मुंह नहीं मोड़ा वह किसी भी परिस्थिति मे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया करते थे। इस दौरान पंचायत सेवक को बीडीओ ने माला पहनाकर शाॅल ओढ़ाते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, प्रखंड सहायक ताहिर हुसैन, मुखिया लक्ष्मण यादव, सत्यनारायण बैठा, पंचायत सेवक छवि सिंह, सूर्यदेव सिंह, प्रखंड नाजीर आलोक कुमार के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...