आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
अनुमंडल मुख्यालय के बिसुनपूरा थाना क्षेत्र के अमहर खास ग्राम में बीती रात आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में ग्राम निवासी सुदामा रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल सुदामा रजवार ने बताया कि शाम को गाय चरा रहा था । इसी दौरान घर में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसमें लोगों ने लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। घायल सुदामा रजवार ने बिसुनपूरा थाना में आवेदन देकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।