पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगदारी मांगने और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवनाथपुर | थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी आशीष रंजन ने गांव के ही ओमप्रकाश मेहता एवं सतेंद्र मेहता पर पचास हजार रु रंगदारी मांगने एव मारपीट करने को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए आवेदन में आशीष रंजन पिता चंदेश्वर मेहता ने जिक्र किया है कि शनिवार को भवनाथपुर आने के क्रम में उक्त लोगों ने मुसकैनिया पहाड़ के समीप घेर कर 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी एवं नहीं देने पर लात घूसों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर आशीष ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए प्रशासन ने मामले की तहकीकात प्रारम्भ कर दी है।
खबरें और भी हैं...