ढिबरी से मकान में लगी आग, जिंदा जली महिला
थाना क्षेत्र के सिदुरिया गांव निवासी बुद्धिराम साह की 48 वर्षीय प|ी कमला देवी की मौत घर में लगी की चपेट में आने से हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार कमला देवी घर में अकेली रहती थी। उसका पति बाहर कमाने गया हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात ढिबरी जलाकर वह सो गई थी। ढिबरी से घर में आग लग गई। घटना के समय कमला गहरी नींद में सोई हुई थी, इस कारण आग लगने की जानकारी उसे नहीं मिल सकी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर कमला जिंदा जल गई। वह इस कदर जल गई थी कि उसका सिर्फ कंकाल ही मिला। मंगलवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल गढ़वा भेजकर पोस्टमार्टम कराया।