ध्ुरकी में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित 10+2 उच्च विद्यालय मे मानव संसाधन शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीपीओ विपिन गुप्ता व प्रशिक्षक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बीपीओ ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की निष्ठा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को लैस और प्रेरित करना है। इसके लिए शिक्षा विभाग विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के बीच जागरूकता बढ़ाएगा और समावेशी शिक्षा, योग्यता-आधारित शिक्षण और परीक्षण, सीखने के परिणामों को सीखने-केंद्रित शिक्षाशास्त्र, आईसीटी में शिक्षण-शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पूर्व सहित विभिन्न पहलुओं पर स्कूल, पूर्व व्यावसायिक शिक्षा और स्कूल-आधारित मूल्यांकन पर उनके कौशल को विकसित करने में मदद करेगा। इस दौरान लेखापाल अरूण गुप्ता प्रशिक्षक भरत साहू, अविनाश कुमार के अलावे शिक्षक मेराज अंसारी, विंध्यवासिनी देवी, मोजीब अंसारी सहित सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक मौजूद थे।