भवनाथपुर | थाना क्षेत्र के अरसली दक्षणी टोला बनखेता में गुरुवार के देर शाम डायन बिसाही को लेकर दो पक्षों में मार पीट जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों घटना के बाद सुबह स्थानीय थाने में फरियाद लेकर पहुंचे। वही घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर घर भेज दिया गया था। दोनों पक्ष से 2-2 लोग घायल हैं। जिसमें भरदुल साह 46 वर्ष, सुभाष साह 16वर्ष दूसरे पक्ष से बाबूलाल साह 20 वर्ष व कमलेश साह 28 वर्ष के नाम शामिल हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे को डायन बताकर एक दूसरे को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। इस सबंध में थाना प्रभारी बीएन दुबे ने बताया कि इस संदर्भ में अभी जांच किया जा रहा है। उस के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।