पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेंपो व कार की टक्कर में टेंपो सवार चार महिलाएं घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा - रेहला मार्ग पर चेतना गांव के पास टेंपो व कार की आमने सामने टक्कर में टेंपो सवार चार महिलाएं घायल हो गई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के नगदरवा गांव निवासी कपिल कुमार टोप्पो की प|ी प्रिया देवी, कविता कुमारी, बसंत उरांव की प|ी ललिता देवी व संजू देवी का नाम शामिल है। सभी गढ़वा थाना क्षेत्र के नगदरवा गांव का रहने वाली हैं। घटना के संबंध में घायल प्रिया देवी ने बताया कि ये सभी गढ़वा से अपने घर की ओर जा रहे थे। उसी बीच चेतना मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार ने टेंपो टक्कर मार दी। जिससे लोग टैम्पू में सवार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में सभी घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

खबरें और भी हैं...