नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच सह परामर्श शिविर कल
गढ़वा| आइएमए व सेंटेविटा अस्पताल रांची के संयुक्त तत्वाधान में 15 मार्च को निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। यह जानकारी आईएमए के सचिव डा. कुमार निशांत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डा. एके वैद्य, डा. अनूप कुमार साहू, सर्जन डा. आरएस दास, डा. एसएन मुखर्जी, हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. पंकज कुमार चौधरी, डा. आलोक रंजन, डा. आरके झा, डा. अनीताब कुमार, डा. अनुपमा, डा. विपुला वर्मा, डा. शिवम, डा. सुमन चटर्जी उपस्थित रहेंगे। शिविर में जांच कराने के लिए मरीज अभी से अपना निबंधन करा सकते हैं।