पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घटहुआं कला और डुमरसोता की टीम जीती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{होनहार युवक के निधन पर खेल मैदान में मौन रहकर किया शोक व्यक्त

{ दूधिया रोशनी में खेला ज रहा है नाइट क्रिकेट

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के मैदान में गुरुवार की शाम उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में केपीएल सीजन फाइव का रंगारंग आगाज किया गया। इसके तहत नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दूधिया रोशनी में नहा रहे जमा दो उवि के मैदान में शुक्रवार काे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी व पुलिस निरीक्षक मझिआंव हरि किशोर मंडल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। जबकि भाजपा के राम लखन प्रसाद, अजय सिंह व संजय कुमार सिंह ने सहयोग किया। खेल प्रारंभ होने से मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुक व खिलाड़ियों तथा दर्शकों ने कांडी के होनहार युवक गौतम कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। केपीएल सीजन फाइव के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत में दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला कांडी के घटहुआं कला तथा सोनपुरा गांव की टीमों के बीच व दूसरा कांडी के ही डुमरसोता व कांडी ब्लैक कैप के बीच खेला गया। टॉस जीतकर घटहुआं कला की टीम ने बैटिंग करने का निर्णय लिया।

खेल के निर्धारित 12 ओवर में घटहुआं कला की टीम ने 3 विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी सोनपुरा की टीम निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। घटहुआं कला टीम के खिलाड़ी अमन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अमन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 बॉल पर 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं आज के दूसरे मुकाबले में ब्लैक कैप कांडी तथा कांडी के ही डुमरसोता की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।

टॉस जीतकर डुमरसोता टीम बैटिंग करने उतरी। निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी ब्लैक कैप कांडी की टीम मात्र 8 ओवर में 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डुमरसोता टीम के खिलाड़ी रूपेश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर उम्मीद फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष कृष्णा बारी, सचिव गोरख कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष अमजद हुसैन, मुख्य संरक्षक अनूप कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

फीता काटकर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य।
खबरें और भी हैं...