पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय मे बुधवार को प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर के द्वारा नोवेल कोरोना वायरस बिमारी से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक। प्रधानाध्यापक ने छात्राओं से कहा की बीमार लोगों से दूरी रह कर संक्रमण के अपने जोखिम को कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा की अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचने की कोशिश करें। अपने हाथों को अक्सर साबुन और पानी से अच्छी तरह कम से कम 20 सेकंड तक धोएं। यदि आप बीमार हैं, तो घर पर रहें और भीड़ से बचें व दूसरों से संपर्क न करें। जब आप खांसते या छींकते हैं, तो अपने मुंह और नाक को ढक लें और आपके द्वारा स्पर्श की जाने वाली वस्तुओं और सतहों को कीटाणुरहित कर दें। इस दौरान शिक्षक मोजीब अंसारी, इरशाद अंसारी के अलावे अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...