लोगों को दी होली की बधाई
गढ़वा| गढ़वा में रंगों का त्योहार होली हर्षाेल्लास के साथ मंगलवार को मनाई गई। पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली त्योहार की बधाई दी। इसकी जानकारी देते हुए मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि होली त्योहार को लेकर पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। ताकि पुलिस पदाधिकारी व जवान भी होली का लुफ्त उठा सके। इधर होली को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौराहे पर पुलिस जवान को तैनात किया गया था। ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए।