सामाजिक समरसता काे बढ़ावा देता है हाेली : बीडीअाे
धुरकी प्रखंड कार्यालय परिसर मे बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एकदुसरे को गुलाल अबीर लगाकर दी शुभकामनाएं। प्रखंड कार्यालय परिसर मे प्रखंड के सभी मुखिया, प्रखंड कर्मी, थाना प्रभारी के अलावे सभी पुलिसकर्मीयों ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा की होली का पर्व आपसी समरसता को बढ़ावा देने वाला पर्व होता है इस पर्व मे सभी लोग आपसी मन मुटाव को भुलकर एक-दुसरे से गले मिलकर आपसी भाईचारा कायम करते हैं। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा की इस तरह से किसी भी बड़े पर्व के अवसर पर कार्यक्रम किया जाना यह अपने आप बड़ा होता है। थाना प्रभारी ने कहा की होली का रंग दुश्मनी को दोस्ती के रंगों मे सराबोर कर देता है, होली पर्व आपसी भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा की सभी रंजो गम को भुलकर एक-दुसरे को खुशी से गुलाल और अबीर लगाना चाहिए और आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए शांति स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर कृष्णा रजवार, रौशन कुमार, विवेक कुमार एएसाइ आलोक कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुबोध सिंह मुखिया लक्ष्मण यादव, सत्यनारायण बैठा, सुखबीर सिंह के अलावे प्रखंड सहायक ताहिर हुसैन, राजस्व कर्मचारी शशिकांत विश्वकर्मा, हफिज अंसारी अंचल अमीन इकबाल अंसारी, प्रखंड नाजीर आलोक कुमार, पंचायती राज के जीतेंद्र कुमार, कनीय अभियंता सुजीत कुमार, धर्मेंद्र चौधरी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
समारोह के दौरान एक दूसरे को अबीर लगाते लोग।