पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है होली : पांडेय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा नगर इकाई द्वारा गढ़वा क्लासेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रमुख डा.सत्यदेव पांडेय मौजूद थे। इस मौके पर डा.सत्यदेव पांडेय ने कहा कि होली के मौके पर हमें आपसी भेदभाव छोड़कर प्रेम व सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक निशांत चतुर्वेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंजुल शुक्ल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख श्रीकांत सोनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़वा नगर कार्यवाह अभिषेक पाठक, अनुज सिंह, अंकित दुबे, अनिमेष चौबे, प्रेम कुमार, आशीष दुबे, विवेक सिन्हा, स्नेहित केशरी, ध्रुव केशरी, नगर सह मंत्री शुभम, गोलू कुमार, भोलू समेत बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...