पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजा पहाड़ी मंदिर में होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंशीधर नगर | युवा ब्याहुत कलवार समाज तत्वावधान में रविवार को राजा पहाड़ी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर वक्ताओं ने सभी लोगों समाज के संगठन के मजबूत करने को कहा । भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा जिस प्रकार के होली के रंग वातारण को उल्लास और उत्साह से भरने के साथ खुशियां फैलाते हैं, उसी हमें भी दूसरे के जीवन में खुशियां भरना चाहिए। रंगों के त्योहार में सभी गुलाल से सराबोर होली के गीतों मे नाचते नजर आए। वहीं उपस्थितों ने अपने वरिष्ठों को गुलाल लगा सभी ने आशीर्वाद लिया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष लता देवी,इंद्रमणि जायसवाल, अजित कुमार, राजकुमार प्रसाद,रंजन कुमार,हीरा प्रसाद,रवि प्रसाद, प्रताप जायसवाल, सीता राम जायसवाल, उदय जायसवाल, विद्या सागर,सुनील जायसवाल, अजय प्रसाद,आंकित कुमार, आशीष कुमार,गोलू कुमार, सुमित्र कुमार, अश्वनी कुमार, बुचु प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...