पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों का होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा| शनिवार को व्यवहार न्यायालय गढ़वा के बेसमेंट में न्यायिक पदाधिकारियों संग अधिवक्ताओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि के द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के बीच होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने जमकर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर साथ साथ होली के गीत गाकर होली मनाया। माहौल होली मय इस कदर बन गया कि क्या साहेब क्या वकील सभी अबीर गुलाल में रंग गए। सभी ने आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए।
खबरें और भी हैं...