होली मिलन समारोह का आयोजन किया
झारखण्ड आंदोलनकारी संघ के तत्वाधान में सोमवार को हेन्हों मोड़ के निकट होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार शांति व अमन का संदेश देता है।यह आपसी भाईचारे का पर्व है।वक्ताओं ने लोगो से होली का त्योहार शांतिपूर्ण आपसी भाईचारा के साथ मिल जुलकर मनाने की अपील किया।होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को खूब अबीर गुलाल लगाया । एक दूसरे को मिठाइयां खिलाया।होली मिलन समारोह में निर्मल पासवान, संजय कुमार सिंह,विनय कुमार ठाकुर,राकेश प्रसाद,मुकेश कुमार,नरेश राम,उमेश सिंह,मिथलेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
िमलन समारोह में उपस्थित लाेग।