अवैध लकवा हॉस्पिटल सील संचालक पर हाेगी एफअाईअार
मुश्कयनी पहाड़ी के समीप आप पार्टी के नेता राजेन्द्र पासवान के घर में अवैध रूप से चल रहे लकवा हॉस्पिटल की जांच गढ़वा सीएस एन के रजक ने की। जिसमें क्लिनिक के संचालक दीपक कुमार के पास अस्पताल से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिए जाने पर सीएस ने भवनाथपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह को क्लिनिक को सील करने व संचालक दीपक कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के आलोक में डॉ. दिनेश सिंह ने भवनाथपुर थाने में क्लिनिक संचालक दीपक कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन दे दिया है। दिए आवेदन में कहा गया है कि मुश्कयनी पहाड़ी के पास चल रहे अवैध क्लिनिक संचालक दीपक कुमार के पास किसी भी तरह के योग्यता प्रमाण पत्र नहीं है ओर क्षेत्र के गरीब भोले-भाले मरीज से इलाज के नाम पर महंगी राशि वसूली जाती है, जो कानूनन अपराध है।
अस्पताल की जांच के दौरान सीएस।