लंबित मामलों को तुरंत निपटाएं : एसपी
पुलिस केंद्र स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को अपराध व उग्रवाद की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसपी ने विगत तीन वर्ष से अधिक अवधि से लंबित कांडों की समीक्षा थानावार किया तथा सभी थानेदार को लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निष्पादित कांडों में जिसमें अंतिम प्रपत्र न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया है उसकी भी समीक्षा की। जबकि कांडों का अंतिम प्रपत्र शीघ्र समर्पित करने का निर्देश भी दिया।
एसपी ने थाना में पदस्थापित पुअनि तथा सभी पुलिस पदाधिकारी अपना निजी दैनिक एवं मासिक कार्य विवरणी ससमय समर्पित करने को कहा। उन्होंने सभी पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे वारंटी की जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। इन्होंने सभी थाना प्रभारी को नियमित चेकिंग अभियान चलाकर वाहन की जांच करने का भी निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी अपनी दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते हुए ससमय मामलों का निष्पादन करने में रुचि लें। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का चेतावनी दिया है। एसपी ने अपराधियों तथा उग्रवादियों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने, सूचना तंत्र मजबूत करने का भी निर्देश दिया है। बैठक में अभियान एसपी सदन कुमार, मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो, एसडीपीओ बहामन टूटी, श्रीबंशीधर नगर के एसडीओ अजीत कुमार, मेजर आनंद राज खलखो, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, श्रीबंशीधर नगर के इंस्पेक्टर रमोद कुमार सिंह, भंडरिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी।