पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawnathpur News In A Domestic Dispute The Girl Jumped Into The Well And Killed

घरेलू विवाद में युवती ने कुएं में कूदकर जान दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझिआंव | बरडीहा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के प्रजापति टोला निवासी विजय प्रजापति की 15 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी ने घरेलू विवाद में कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बुधवार को घर में आपसी विवाद हुआ था जिसके बाद वह घर से बुधवार को ही देर शाम निकल गयी थी। उसके घरवालाें ने काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिली। वहीं गुरूवार की सुबह सत्यनारायण रजवार के कुएं में उसका शव पाया गया। यह कुआं विजय प्रजापति के घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस घटना की खबर इलाके में आग की फैल गई है।
खबरें और भी हैं...