स्कूलों के शौचालय की स्थिति सुधारने का निर्देश
रमकंडा | राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान ने रमकंडा प्रखंड में संचालित अनुसूचित जाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों से विद्यालय में नामांकित बच्चों के बारे में जानकारी के साथ ही शिक्षकों के बारे में भी जानकारी ली। वहीं विद्यालय में एक अन्य रसोइया की बहाली की बात कही। वहीं शिक्षकों को उपस्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया। जांच के दौरान विद्यालय के जर्जर शौचालय का मरम्मत कराकर बच्चों को शौचालय का प्रयोग को लेकर शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।जांच टीम के सदस्य ने विद्यालय को बेहतर बनाये जाने के उद्देश्य से पटना के आवासीय विद्यालय में दो दिनों के लिये शिक्षकों को भेजने का निर्देश डीडब्लूओ सुभाष कुमार को दिया। टीम ने बच्चों से भोजन सहित मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये आरओ लगाने की बात कही।