पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Irregularity In Construction Of Jalminar Villagers Create Ruckus

जलमीनार निर्माण में अनियमितता का अाराेप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनेहरा पंचायत के बौलिया गांव स्थित देवी धाम टोला में 14वें वित्त की राशि से बनाई गई जलमीनार में भारी अनियमितता का अाराेप लगा ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामा करने वाले ग्रामीणों में बंधु साह, रामलाल साह, अशर्फी साव, अखिलेश साह, रामनाथ साह, महेंद्र साह, श्रवण सिंह, मोती साह, मथुरा साह, कलावती कुँअर, शिमला देवी, शांति देवी, लालती देवी, पार्वती कुँअर, जितनी देवी, प्रमिला देवी सहित कई का नाम शामिल है।

हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि देवी धाम टोला में जलमीनार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। वहीं चालू चापाकल को मुखिया के द्वारा कबड़वा दिया गया है और उसी पर में जलमीनार को कनेक्ट कर दिया गया है। बताया गया कि जलमीनार से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जलमीनार का निर्माण हुए 6 महीना गुजर गए, परंतु आज तक एक बूंद पानी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संवेदक व मुखिया पर भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है। कि जल मीनार लगाने के लिए संवेदक के द्वारा डीप बोर भी नहीं करवाया गया है। पुराने चापाकल में समर सेबुल लगाकर सिर्फ खानापूर्ति का कार्य किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जलमीनार में हुई अनियमितता के संबंध में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत भी की गई है।

वहीं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, परंतु समस्याएं जस की तस है। जिससे हम लोगों को पेयजल को लेकर भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि हम लोगों को मजबूरन दूसरे टोले से पेयजल लाकर अपना प्यास बुझाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गढ़वा उपायुक्त से मांग की है कि कबड़वाया गया चापाकल को भी ठीक करवा दिया जाए ताकि टोला में पेयजल के संकट दूर हो सके।

जलमीनार के समक्ष हंगामा करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...